Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रैक्टर चालक का बुरी तरह से कुचला हुआ शव मिला
  • देहरादून

ट्रैक्टर चालक का बुरी तरह से कुचला हुआ शव मिला

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। हरबर्टपुर -देहरादून हाईवे पर बैरागीवाला गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक का बुरी तरह से कुचला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक ट्रैक्टर से गिरकर टायर के नीचे आ गया। जिससे बुरी तरह से कुचल जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने ट्रैक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक विजय कुमार (35) पुत्र अतर सिंह निवासी बैरागीवाला सोमवार सुबह को रोज की तरह ट्रैक्टर चलाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह रात को वापस नहीं लौटा। मंगलवार तड़के परिजनों को विजय कुमार का शव बैरागीवाला गांव के पास होने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार चालक विजय कुमार ट्रैक्टर पर बैठा था। प्रथमदृष्ट्या ऐसा लगा रहा है कि अचानक विजय ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्रैक्टर ट्राली के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसका शरीर और सिर ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौत हो गयी। एसओ विनोद राणा का कहना है कि चालक विजय कुमार की मौत ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से हुई है। कहा कि चालक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने ट्रैक्टर नंबर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार हादसे में ग्राम प्रधान सहित एक अन्य की मौत, दो लोग घायल
Next: 285 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.