Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • वीकेंड पर पर्यटकों को एक बार फिर जाम में रेंगना पड़ा
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

वीकेंड पर पर्यटकों को एक बार फिर जाम में रेंगना पड़ा

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new
आरएनएस सोलन(परवाणू) : परवाणू में वीकेंड पर रविवार के दिन पर्यटकों को एक बार फिर जाम में रेंगना पड़ा। पिछले सप्ताह लगे जाम का जायजा लेने स्वयं एसपी सोलन अभिषेक यादव परवाणू आए थे व नई रणनीतियों पर काम का आश्वासन भी दिया था। बावजूद इसके अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के बाद भी जाम पर काबू पाना विभाग के लिए टेढ़ी खीर नज़र आ रहा है। रविवार को हिमाचल से नीचे की ओर जाने वाले वाहनों का जाम लगा रहा। यह जाम मुख्यतः सनवारा टोल बैरियर व टीटीआर चौक पर लगा रहा।
प्रशासन भी इस बात को मानता है की सनवारा टोल बैरियर का काम पूरा न होने के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके साथ ही टीटीआर चौक के पास सड़क सिंगल होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस बारे में डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि सामान्य दिनों में हिमाचल में 4000 से 5000 वाहन प्रवेश करते हैं वही वीकेंड पर इनकी संख्या 7000 से 8000 तक हो जाती है। योगेश ने बताया कि सामान्य दिनों में परवाणू के टोल बैरियर से सनवारा बैरियर तक लगभग 12 पुलिसकर्मी लगाए जाते हैं, वही वीकेंड पर 15 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया जाता है।
योगेश रोल्टा ने बताया कि मुख्यत जाम शनवारा टोल बैरियर व टीटीआर चौक के पास लगता है जिसका मुख्य कारण सनवारा टोल बैरियर का अधूरा निर्माण व टीटीआर चौक पर सिंगल रोड है। रोल्टा ने बताया ज्यादा जाम आज शिमला से चंडीगढ़ की ओर है हालांकि दिन में ट्रैफिक सामान्य रहा। विभाग की ओर से जाम को सुचारू करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं व ट्रैफिक को सुचारू किया जा रहा है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की को अगवा कर करवाई फर्जी शादी
Next: सब-डिपो राजगढ़ में बस स्टैंड यार्ड की मरम्मत कार्य शुरू करने के संबंध में बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.