Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सब-डिपो राजगढ़ में बस स्टैंड यार्ड की मरम्मत कार्य शुरू करने के संबंध में बैठक आयोजित
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सब-डिपो राजगढ़ में बस स्टैंड यार्ड की मरम्मत कार्य शुरू करने के संबंध में बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस राजगढ़।  उपमंडलीय दंडाधिकारी अधिकारी नागरिक राजगढ़ सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में आज सब-डिपो राजगढ़ में बस स्टैंड यार्ड की मरम्मत कार्य आरम्भ करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत, पथ परिवहन निगम, व्यापार मण्डल, बस आपरेटर यूनियन व टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों सहित सरकारी ठेकेदार ने भाग लिया। बैठक में सभी के सुझाव व  गहन विचार विमर्श करने के बाद  सब-डिपो राजगढ़ में बस स्टैंड यार्ड की मरम्मत  का कार्य 10 अगस्त, 2021 से शुरू करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने संबंधित विभाग को बस अड्डे के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पथ परिवहन निगम राजगढ़ के अड्डा प्रभारी से बस अड्डे के मरम्मत कार्य के दौरान बसों के रूट व समय सारिणाी और परिचालन संबंधी जानकारी प्रतिदिन लाउडस्पीकर के माध्यम करने के निर्देश दिए ताकि सवारियों व अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मरम्मत कार्य अवधि के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राजगढ़ से सोलन और राजगढ़ से नौहराधार की तरफ चलने वाली बसों को पुराना बस स्टैंड से चलाया जाएगा तथा नाहन व खैरी की ओर जाने वाली बसें शिरगचल चौक  के पास पार्क होंगी और हाब्बन की ओर जाने वाली बसें गुरूकुल पब्लिक स्कूल के सामने हाब्बन रोड पर खडी़ कर सकेंगे।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र कुमार वर्मा, एसएचओ बलदेव ठाकुर, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा, अड्डा प्रभारी विरेन्द्र कुमार, ठेकेदार इन्द्र सिंह सहित व्यापार मण्डल, बस आप्रेटर  यूनियन व टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीकेंड पर पर्यटकों को एक बार फिर जाम में रेंगना पड़ा
Next: पहाड़ी से भू-स्खलन के कारण बाल-बाल बचा मकान, शौचालय पर गिरा मलबा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.