Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तोताघाटी में मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे फिर बंद
  • देहरादून

तोताघाटी में मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे फिर बंद

RNS INDIA NEWS 25/05/2021
rns featured image new

यातायात को देवप्रयाग व मलेथा से ऋषिकेश के लिए डायवर्ट

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित तोता घाटी में सोमवार रात अचानक भारी चट्टानी मलबा आ गिरा, जिसकी चपेट में दो वाहन आ गए। दोनों वाहनों के चालकों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। राजमार्ग को खोलने के लिये एनएच द्वारा मशीनें लगाई गई हैं। उधर, यातायात को देवप्रयाग व मलेथा से ऋषिकेश के लिए डायवर्ट कर दिया गया। तोताघाटी में बीते सोमवार रात करीब नौ बजे अचानक भारी बोल्डरों के साथ मलवा हाईवे पर आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे दो छोटे वाहन आ गये। गनीमत यह रही कि बोल्डर और मलबा गिरने की आवाज सुनते ही दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़ भाग निकले, जिनसे उनकी जान बच गयी। वाहनों के बोलडरों की चपेट में आने से वह क्षतिग्रस्त हो गये। भारी बोल्डर और मिट्टी आने से कई मीटर सडक़ पूरी तरह बन्द हो गयी। जिससे ऋषिकेश श्रीनगर जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में सडक़ के दोनों ओर फंस गये। सूचना पर पुलिस द्वारा यातायात को मलेथा व देवप्रयाग से गजा-खाड़ी से होकर ऋषिकेश के लिए डायवर्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया राजमार्ग को खोलने के लिये एनएच द्वारा जेसीबी व कटर मशीनें लगायी गयी है। मंगलवार शाम तक तोता घाटी में यातायात सुचारू होने की संभावना है। बताया क्षतिग्रस्त वाहनों में एक पुलिस कर्मी जो चमोली जिले से हरिद्वार जबकि दूसरा वाहन चालक रेलवे अधिकारी को लेने ऋषिकेश जा रहा था। राजमार्ग खुलने के इंतजार में बड़े वाहनों की लंबी कतार देवप्रयाग में लगी गयी। उधर सब्जी, दूध, अखबार के वाहन देवप्रयाग व मलेथा होते श्रीनगर पौड़ी के लिये निकले। जबकि रोगियों को लेकर चल रही एम्बुलेंस को भी ऋषिकेश देहरादून जाने के लिये भी करीब पचास किमी का अधिक सफर तय करना पड़ा। आवश्यक कार्यों के लिये जाने वाले लोगों को राजमार्ग बन्द होने से काफी मुश्किलें दिक्कतें उठानी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9 पेटी शराब और पौने दो लाख की चरस पकड़ी
Next: ‘यास’ के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढऩे और अगले 12 घंटों में तीव्र होकर गंभीर च्रक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.