Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 9 पेटी शराब और पौने दो लाख की चरस पकड़ी
  • टिहरी

9 पेटी शराब और पौने दो लाख की चरस पकड़ी

RNS INDIA NEWS 25/05/2021
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ ही पौने दो लाख की चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। दोनों ही मामलों में मुकदमें पंजीकृत कर लिये गये हैं। एसएसपी ने बताया कि बीते चार माह में नशे के खिलाफ 95 मामले पंजीकृत किये गये हैं। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार तत्परता से काम कर रही है। जिस क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही गहन छानबीन करते हुए मुनिकीरेती के कपटियाल तिराहा ढालवाला से अवैध चरस के साथ दो तस्करों में जींद हरियाणा निवासी नरेंद्र गोस्वामी (30) पुत्र स्वर्गीय सतवीर सिंह व सोनीपत निवासी फूल सिंह (22) पुत्र पुरण सिंह को क्रमश: 900 ग्राम व 800 ग्राम ( कुल 1700 ग्राम ) चरस के साथ स्विफ्ट वाहन के साथ हिरासत में लिया। चरस की कीमत लगभग पौने दो लाख है। मामले में मुनिकीरेती थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी और नई टिहरी पुलिस ने बौराड़ी बस अड्डे के पास खड़ी आल्टो कार से 9 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मुखबिर की सूचना पर बरामद की है। मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वाहन के स्वामी के बारे में परिवहन विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि बीते 4 माह में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में 24 अभियोग पंजीकृत कर कुल 25 अभियुक्त गिरफ्तार कर लगभग 11 किलो 700 ग्राम चरस, 70. 90 ग्राम स्मैक, 46 किलो से अधिक डोडा-पोस्त बरामद किया है। 70 अभियोगों में 74 अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किये गये कर कुल 2709 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 480 बीयर की बोतल व 93 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त 0.92 हेक्टेयर अफीम की अवैध खेती को भी नष्ट किया है। जिसमे कुल 41 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। चरस तस्करों को पकडऩे में एसआई आशीष सहित कांस्टेबलों में शशांक तिवारी, अवध नारायण और गिरीश नेगी और शराब पकडऩे में एसएचओ नई टिहरी देवेंद्र रावत, एसआई शेख सद्दाम हुसैन, महेशानंद, विकास चहर व धनवीर ने अहम भूमिका अदा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: आज आए 2756 नए मामले, 81 की हुई मौत
Next: तोताघाटी में मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे फिर बंद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.