Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टौंस नदी में नहाते समय डूबकर किशोर की मौत
  • देहरादून

टौंस नदी में नहाते समय डूबकर किशोर की मौत

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

विकासनगर। साथियों के साथ टौंस नदी मे नहाने गया किशोर खेरवा तुनियां के पास नदी में डूब गया। कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने किशोर के शव को टौंस नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। कालसी तहसील के धिरोग गांव का अजबदास (16) पुत्र बिजनूदास अपने कुछ साथियों के साथ टौंस नदी में खेरवा तुनियां के पास नहाने गया। नहाते समय अचानक अजब दास टौंस नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया। जहां पर वह अनियंत्रित होकर सीधे नदी में बहता चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी की तेज धारा में कुछ दूर तक बहने के बाद अजबदास टौंस नदी में डूबकर लापता हो गया। साथियों की ओर से ग्रामीणों व पुलिस को जानकारी दी गई।इसके बाद पूरे गांव के लोग व किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गये। कालसी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी देर शाम तक अजब दास को तलाशते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह को कालसी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुबारा से किशोर की तलाश शुरू की। करीब ग्यारह बजे किशोर का शव घटनास्थल खेरवा तुनियां से करीब 30मीटर की दूरी पर मिला। परिजनों ने मृतक के शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। एसओ कालसी ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि किशोर अपने पिता के साथ कोटी में रहता था। दोपहर करीब तीन बजे वह अपने साथियों के साथ नहाते समय टौंस नदी में डूब गया। बताया कि शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। किशोर अजब दास की मौत से धिरोग गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन रो रोकर बुरा हाल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौणी विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा
Next: अवैध कब्जे से परेशान बुजुर्ग महिला ने मांगी इच्छामृत्यु

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.