Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • टोल टैक्स के खिलाफ हड़ताल पर रहे निजी बस चालक
  • हरिद्वार

टोल टैक्स के खिलाफ हड़ताल पर रहे निजी बस चालक

RNS INDIA NEWS 20/02/2021
rns featured image new

रुडकी। टोल टैक्स के खिलाफ हरिद्वार रूट पर चलने वाली बसों के चालक और मालिकों ने हड़ताल की। विरोध प्रदर्शन के लिए वह बहादराबाद गए। निजी बसों का संचालन नहीं होने से रोडवेज बसों में यात्रियों का दबाव रहा। रुडक़ी और हरिद्वार हाईवे के बीच सत्रह फरवरी से बहादराबाद के बौंगला में टोल टैक्स शुरू हुआ है। टोल टैक्स का पहले दिन से ही विरोध शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी रुडक़ी के कई ट्रांसपोर्टरों ने टोल प्लाजा पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया था। रुडक़ी और हरिद्वार के बीच करीब 55 निजी बसों का संचालन होता है। एसडीएम आवास के पास हरिद्वार जाने वाली प्राइवेट बसों का अड्डा है। शनिवार को बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। हरिद्वार रूट के चालक-मालिकों ने हड़ताल की और टोल टैक्स के विरोध में बहादराबाद पहुंचकर विरोध किया। बताया कि बसों पर पांच सौ रुपये टोल टैक्स लिया जा रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने बताया कि करीब 55 बसों का हरिद्वार रूट पर संचालन होता है। यह बसें मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से जुड़ी हैं। बताया कि बसों की हड़ताल रही और वह बहादराबाद गए। इसके साथ कुछ स्थानीय ट्रक ऑपरेटर और छोटी हाथी वाहन चालक भी विरोध में शामिल हुए। उनका कहना है कि पहले से ही डीजल की बढ़ी दरों के कारण परिचालन खर्च ज्यादा है। अब इनता टोल टैक्स कर दिया गया कि बस मालिकों को जेब से पैसा देना पड़ेगा। इससे उनके सामने समस्या होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: बच्चा न होने पर पत्नी को मायके भेज की दूसरी शादी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.