Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टोकन मिलने के बाद हुआ चारधाम यात्रियों का पंजीकरण
  • देहरादून

टोकन मिलने के बाद हुआ चारधाम यात्रियों का पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए शासन ने टोकन सिस्टम लागू किया है। शुक्रवार को टोकन मिलने के बाद ही चारधाम यात्रियों का पंजीकरण हुआ। इसके बाद यात्री देवधाम के लिए बसों से रवाना हुए। स्लॉट पांच हजार होने के बाद प्रशासन को भी राहत मिली है। ऋषिकेश में चारधाम यात्रा लड़खडाने के बाद बीते गुरुवार को दून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ी थी। उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को देखा और चारधाम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन की तरफ से पंजीकरण के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की बात कही। साथ ही स्लॉट की संख्या भी तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार कर दी गई। शुक्रवार को टोकन सिस्टम के जरिए चारधाम यात्रियों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद प्रशासन को थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ डीसी ढौंडियाल और कोतवाल रवि सैनी ने चारधाम यात्रा बस अड्डा परिसर में व्यवस्थाएं देखीं।

सीओ ने यात्रियों को बांटे फल:  एक सामाजिक संस्था के सहयोग से सीओ डीसी ढौंडियाल ने यात्रा पंजीकरण काउंटर पर कतार में खड़े यात्रियों को फल वितरित किए। इसके अलावा यात्रियों को एसडीआरएफ की टीम ने ठंडा पानी भी पिलाया। इससे बुजुर्ग यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को उन्होंने सराहा भी।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था:  चारधाम यात्रियों के पंजीकरण का जिम्मा संभाल रही एसडीआरएफ ने दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था की है। स्लॉट बढ़ने के बाद एसडीआरएफ की टीम बुजुर्गों और दिव्यांग जनों के पास जाकर उनका पंजीकरण कर रही है। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के आठ साल रहे ऐतिहासिक: दुष्यंत
Next: घर बैठे ही पहाड़ के छात्र चुन सकेंगे दून और दिल्ली के कालेज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.