Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • टीके से परेशानी हुई तो हेल्प लाइन से लीजिए मदद
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

टीके से परेशानी हुई तो हेल्प लाइन से लीजिए मदद

RNS INDIA NEWS 17/01/2021
rns featured image new

देहरादून। स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीकाकरण के बाद यदि कोई परेशानी होती है तो वे हेल्प लाइन नम्बर 104 पर फोन कर विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्प लाइन में विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान में तैनात निदेशक स्वास्थ्य डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि टीके का दुष्प्रभाव किसी व्यक्ति पर अधिकतम तीस मिनट के भीतर हो सकता है। इसीलिए कोरोना टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को 30 मिनट तक टीकाकरण केंद्र पर ही रोका गया था।
उन्होंने बताया कि टीके के आधे घंटे बाद यदि किसी को परेशानी होती है तो उसके अन्य कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मी टीके के प्रभाव को अच्छी तरह समझ सकते हैं इसलिए किसी को बहुत ज्यादा परेशानी नहीं होगी। फिर भी लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर पर ही अपने स्वास्थ्य को मॉनीटर करते रहें और यदि कोई परेशानी होती है तो अपने अस्पताल के डॉक्टरों से सलाह ली जा सकती है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 104 हेल्प लाइन पर टीकाकरण से संबंधित एक्सपर्ट को तैनात किया है। लोग यहां फोन कर टीके के असर या स्वास्थ्य में आ रही गड़बड़ी के बारे में पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को ज्यादा परेशानी होती है तो वे लोग आपात कालीन एम्बुलेंस सेवा 108 को फोन कर नजदीकी अस्पताल आ सकते हैं। डॉ नैथानी ने बताया कि अभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं।
इसलिए ज्यादा व्यवस्थाएं करने की जरूरत नहीं है। लेकिन जब आम लोगों को टीके लगाए जाएंगे तो इस संदर्भ में मेडिकल टीम गठित की जा सकती है। जो जरूरत पडऩे पर लोगों का इलाज कर सके। इसके अलावा बूथ वाइज डॉक्टरों की तैनाती भी की जा सकती है। ताकि परेशानी होने पर लोग संपर्क कर सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नॉर्वे में कोरोना वैक्सीन से 29 लोगों की मौत, 42,000 लोगों को दी गई खुराक
Next: दामाद और समधी ने लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.