Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टीकाकरण में भारत ने चीन को पछाड़ा, ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर 1 दिन में ही लगा दिए टीके
  • राष्ट्रीय

टीकाकरण में भारत ने चीन को पछाड़ा, ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर 1 दिन में ही लगा दिए टीके

RNS INDIA NEWS 18/09/2021
corona-vaccine

नई दिल्ली (आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन यानि 17 सितंबर को देश में कोविड के खिलाफ टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.5 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया गया है। को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक रात 10 बजे 79.25 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। भारत से पहले चीन के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड का दावा था। उसने एक दिन में 2.474 करोड़ टीके लगाए थे। यह रिकॉर्ड 24 जून 2021 को बनाया गया था। लेकिन 17 सितंबर को भारत ने नया कीर्तिमान कायम करते हुए रिकॉर्ड ढाई करोड़ से भी ज्यादा टीके लगाए हैं। भारत ने एक दिन में ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर टीके लगा दिए। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2.56 करोड़ के करीब है और लगभग इतनी कोविड वैक्सीन भारत में 17 सितंबर 2021 को लगाई गई। यह 123 देशों की आबादी से भी ज्यादा है। इससे पहले 31 अगस्त को 1.35 करोड़ टीके 31 अगस्त को लगे थे। जबकि 6 सितंबर को 1.14 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई थीं।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हर भारतीय आज रिकार्ड संख्या में किये गये टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा। मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं। कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें।

कर्नाटक ने देश में सर्वाधिक 26.9 लाख खुराक दी, जबकि बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, बधाई भारत, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। 2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है। आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम रहा।
भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं, 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले दिन 700 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए चार धाम के दर्शन
Next: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.