Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरे मंच से कोई प्रधानमंत्री मोदी को गाली नहीं दे सकता : टिकैत
  • उत्तर प्रदेश

मेरे मंच से कोई प्रधानमंत्री मोदी को गाली नहीं दे सकता : टिकैत

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

गाजीपुर(आरएनएस)। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को देश में तीन घंटे का चक्का जाम होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम लोगों को बताएंगे कि सरकार ने हमारे साथ क्या किया है। इस दौरान जब राकेश टिकैत से पूछा गया कि उनके मंच से पीएम के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं तो इस पर टिकैत ने कहा, ऐसी कुछ शिकायतें आई हैं कि कुछ लोग मोदी जी को गाली दे रहे हैं। ये हमारे लोग नहीं हो सकते हैं। कोई भी अगर आदमी है जो प्रधानमंत्री के बारे में गाली-गलौज का इस्तेमाल करेगा वह यहां ये मंच छोडक़र चला जाए। इस स्टेज को इस चीज के लिए इस्तेमाल करने नहीं दिया जाएगा। अगर यहां पर भी कोई लोग हैं और अनाप-शनाप बात करते हैं, तो हमको बता दें उसको यहां से छोडऩा पड़ेगा। उसका व्यक्तिगत बयान होगा। माहौल को खराब न करें। अगर हमको गाली ठीक नहीं लगती , तो दूसरे के बारे में भी देने का हक नहीं है। राकेश टिकैत से जब किसान आंदोलन को रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के समर्थन से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुटीले अंदाज में कह कि मुझे क्या पता ये विदेशी कलाकार कौन हैं। कर रहे होंगे आंदोलन को समर्थन। उधर, दिल्ली पुलिस ने नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत में जारी किसान आंदोलन पर जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के हालिया कथित भडक़ाऊ ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पॉप सिंगर रिहाना द्वारा भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शनों की ओर ध्यान आकर्षित करने के तुरंत बाद किसान आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉक्टरों ने बदली 22 साल के व्यक्ति की जिंदगी, दुनिया में पहली बार शख्स के चेहरे व हाथों का हुआ सफल प्रत्यारोपण
Next: बुजुर्ग की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.