Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट तक निकाली रैली
  • टिहरी

टिहरी में ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट तक निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। चार सूत्रीय मांगों को लेकर भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एशोसिएशन से जुड़े टिहरी के ठेकेदारों ने कलक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र सभी मांगों पर जल्द उचित कार्यवाही की मांग की। रैली के दौरान ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एशोसिएशन से जुड़े ठेकेदारों ने रायल्टी और जीएसटी की बढ़ी दरों को वापस लेने, बड़ी निविदाओं को छोटी करने, पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल करने की मांग को लेकर सुमन पार्क से डाइजर होते हुये कलक्ट्रेट परिसर तक विशाल रैली निकाली। संगठन के अध्यक्ष रोशन सिंह चौहान ने कहा कि ठेकेदार बीते दस अगस्त से चार सूत्रीय मांगों के आंदोलनरत है, ठेकेदारों ने बीते दिनों विभिन्न निर्माणदायी विभागों में तालाबंद कर अपना विरोध जताया, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके विरोध में उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा। कहा जल्द उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है, वह सरकार की नीतियों के विरोध आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र ठेकेदारों मांगों के निस्तारण करने की मांग की है। ठेकेदारों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया। रैली में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर सिंह मंद्रवाल, प्रेमपति चौहान, मदन सिंह, राजेंद्र कुमाईं, जसपाल नेगी, गंभीर परमार, दिवाकर भट्ट, जयेन्द्र रावत, प्यार सिंह बिष्ट, भोपाल लिंगवाल, दिनेश रावत, मंगतराम कुकरेती, सतपाल कलूड़ा, पृथ्वी चंद, महावीर नौटियाल, सुबोध सेमवाल, दिवान सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद, कमलदास पुनेठा, विजय रावत, संदीप चौहान, रमेश सिंह सहित भारी संख्या में ठेकेदार मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाराज राशन डीलरों ने दी सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी
Next: एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारियों ने दी 28 अगस्त से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.