Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की प्रेम कहानी बॉलीवुड गलियारों में गॉसिप बनी हुई है। हाल में खबर आई थी कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ही सितारों ने चुप्पी साध रखी है। अब दिशा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे उनके फैंस दुविधा में पड़ गए हैं। उनके पोस्ट को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सीक्रेट पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने गायक ब्रेंट मॉर्गन के गाने के बोल को शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था, अगर किसी ने आपको कभी नहीं बताया, तो सब ठीक हो जाएगा। जब आप हर उस चीज पर विश्वास खो देते हैं, जिसे आप जानते थे, तो हार मत मानिए, खासकर जब जीवन बोझिल हो जाए।
दिशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तितली वाला स्टिकर भी लगाया था। उनके इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कइयों का मानना है कि दिशा ब्रेकअप से टूट गई हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पालतू बिल्ली के साथ अपनी एक गंभीर मुद्रा वाली तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, जैस्मीन खुश नहीं लग रही। बता दें कि जैस्मीन उनकी बिल्ली का नाम है।
रिपोर्ट की मानें तो दिशा और टाइगर के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। एक सूत्र ने कहा, टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरें बेबुनियाद हैं। दिशा आज भी टाइगर के घर जाती हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक्टर और उनकी फैमिली के साथ बिताती हैं। काम से ब्रेक लेकर भी दिशा को टाइगर के घर जाते और समय बिताते हुए देखा जाता है। ये ब्रेकअप स्टोरीज दोनों की ओर से बिल्कुल नहीं है।
टाइगर और दिशा को एक साथ फिल्म बागी 2 और बागी 3 में देखा गया है। दिशा हाल में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई हैं। वह एकता कपूर की फिल्म के टीना में भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। बागी 4 टाइगर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्में हिट रही हैं। उनका नाम वॉर 2 के साथ भी जुड़ा है। वह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 2 में नजर आएंगे।
ऐसी भी चर्चा है कि टाइगर की जिंदगी में अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा शर्मा की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा के साथ अपनी नजदीकियां के चलते टाइगर ने दिशा से ब्रेकअप कर लिया।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक चोरी में तीन गिरफ्तार, एक फरार
Next: ठेकेदारों ने सिंचाई विभाग में रुकवाई टेंडर प्रक्रिया

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.