Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टिकट न मिलने से नाराज 2 भाजपा नेताओं ने खाया जहर, एक की मौत; दूसरा गंभीर
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

टिकट न मिलने से नाराज 2 भाजपा नेताओं ने खाया जहर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

RNS INDIA NEWS 17/04/2023
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शामली और अमरोहा से है। यहां टिकट कटने से नाराज दो भाजपा नेताओं ने जहर खा लिया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला में सभासद पद के लिए एक व्यक्ति बीजेपी से टिकट मांग रहा था। लेकिन, पार्टी ने उसे टिकट नहीं दिया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसे आनन-फानन में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक सैनी है।
वहीं, दीपक की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घरवाले सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि इस बार दीपक चुनाव लडऩा चाहता था। लेकिन, बीजेपी नेताओं ने टिकट बंटवारे में धांधली की। वहीं, स्थानीय लोगों को ये विश्वास नहीं हो रहा है कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं है। मृतक दीपक सैनी वार्ड नंबर 3 नगर पंचायत कांधला से सभासद रह चुका है। मृतक की मां ने बीजेपी के नगर पंचायत और कांधला के प्रत्याशी नरेश सैनी पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि बीजेपी के प्रत्याशी नरेश ने अपने बराबर में ना खड़े होने के कारण बेटे का टिकट कटवा दिया।
वहीं, दूसरी घटना अमरोहा की है। भाजपा नेता मुकेश सक्सेना मोहल्ला मंडी चौब वार्ड नंबर 27 से टिकट मांग रहा था। दावा किया जा रहा है कि पार्टी से जारी प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम शामिल था। लेकिन, पार्टी ने मुकेश सक्सेना को टिकट नहीं दिया। इसके बाद आहत होकर उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि मुकेश सक्सेना पिछले 12 साल से अमरोहा नगर से बीजेपी का महामंत्री है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौब की है।पहले चरण का नामांकन का आज आखिरी दिन है। वहीं, दूसरे चरण के लिए आज से प्रत्याशी अपना पर्चा भरना शुरू कर देंगे। दोनों चरणों के मतों की गिनती 13 मई को की जाएगा। नामांकन केंद्रों के बाहर काफी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं में गर्मी से थोड़ा राहत मिलने की संभावना, 19 अप्रैल को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट
Next: कर्मचारियों पर दुकान से सामान चोरी का आरोप, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.