Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • थर्टी फर्स्ट, नए साल पर नियम तोड़े तो करनी पड़ेगी हवालात की सैर
  • नैनीताल

थर्टी फर्स्ट, नए साल पर नियम तोड़े तो करनी पड़ेगी हवालात की सैर

RNS INDIA NEWS 30/12/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने अगर आप पहाड़ की वादियों की ओर जा रहे हैं तो आपको यातायात के कायदे कानूनों का भी ख्याल रखना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ चालानी कार्रवाई होगी बल्कि आपको हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस वाहन चालकों की रफ्तार पर निगरानी करने के साथ ही नशे की रोकथाम के लिए एल्कोमीटर से जांच करेगी।
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पुलिस थर्टी फर्स्ट और नए साल में सुरक्षित सफर को लेकर गंभीरता बरत रही है। इसके लिए पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि पार्टी करने वाले अगर पहाड़ों की ओर तेज रफ्तार या नशे में वाहन चलाकर जा रहे हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों पर खास नजर है। इसके अलावा पुलिस ओवर स्पीड, जीरो जोन और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन लाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने बताया कि किसी भी प्रकार से शहर का माहौल खराब करने, हुड़दंग करने, सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों को हवालात में डाला जाएगा। सबसे खास बात यह है कि ओवरलोडिंग पर पुलिस अभियान चलाएगी। मानकों से अधिक सवारियां टैक्सी, बसों में भरकर ले जाने वाले वाहन सीज होंगे। दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट यात्रा करने वालों पर भी शिकंजा कसेगा। जिले के सभी थाने, चौकियों में तैनात प्रभारियों को एसएसपी ने फोन कर सख्त निर्देश दे दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य अतिथि गृहों को भुगतान के आधार पर पर्यटकों को भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए
Next: शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.