Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ठेले की आड़ में 50 रूपये का देसी का पैग, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
  • नैनीताल

ठेले की आड़ में 50 रूपये का देसी का पैग, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी में इन दिनों कोविड कर्फ्यू की आड़ में एक पैग शराब 50 रुपये में बिक रही है। शनिवार दोपहर वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है। यह युवक चोरी-छिपे ठेले की आड़ में खड़ा होकर शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी बीच, सूचना मिली कि गोल्चा कम्पाउंड तिराहे के पास एक युवक ठेले की आड़ में शराब बेच रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन गुप्ता (23) पुत्र स्व. विनोद गुप्ता निवासी गली नम्बर एक राजपुरा बताया। ठेले की तलाशी ली गई तो उसमें डिस्पोजल गिलास और देशी शराब के 2 खुले पौव्वा और 3 पौव्वा भरे मिले। आरोपी ने बताया कि काम न मिलने के कारण वह यह काम करने लगा है। बताया कि कोविड कर्फ्यू में ठेके बंद होने से अंग्रेजी शराब पीने वाले भी देशी पीने के लिए आने लगे हैं। यहां पर वह 50 रुपये का एक पैग बेच रहा था। पुलिस निशानदेही पर स्टॉक की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड के चलते 8 कैदी पैरोल पर रिहा
Next: डेढ़ लाख रुपए की अंग्रेजी शराब पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.