Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ठेकेदारों ने विभिन्न कार्यालयों मे जड़े ताले
  • बागेश्वर

ठेकेदारों ने विभिन्न कार्यालयों मे जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर में पर्वतीय कांट्रेक्टर ऐसोसिएशन ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन तालाबंदी जारी है। इस बार लोनिवि के अलावा अन्य कार्यालयों में उन्होंने ताले जड़ दिए। एक स्वर से कहा कि जब तक उनकी मांगों को अमली जामा नहीं पहनाया जाता वह पीछे नहीं हटेंगे। सरकार को मनमानी कतई नहीं करने देंगे। विकास कार्य प्रभावित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने सरकार के सिर डाली है। ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदार मंगलवार को सबसे लोनिवि कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद जल निगम, जल संस्थान, ब्लॉक, पीएमजीएसवाई आदि निर्माण इकाइयों में तालाबंदी की।यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह पहले वह अपनी न्यायोचित मांग को लेकर कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया से मिले। इसके बाद भी उनकी समस्या आज भी जस की तस है। उन्होंने सरकार से रॉयल्टी में पांच गुना बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि देयकों से पांच गुना रॉयल्टी काटी जा रही है। खनिज न्यास में अलग से 25 प्रतिशत रॉयल्टी ली जा रही है। ठेकेदार को काम करने के बाद दो वक्त की रोटी के लिए जूझना पड़ रहा है। सरकार को कई बार अपनी पीड़ा बता दी है, लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि वह आंदोलन पर हैं। उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रमोद मेहता, नंदन खेतवाल, जगदीश पाठक, रघुवर दत्त जोशी, संजय नेगी, आनंद मेहता, गोपाल टंगड़िया, नवीन परिहार, बिशन लुमियाल, नवीन सिंह, हरीश चौबे, सुबोध लाल साह, नीमा धपोला, हेमंत परिाहर, दिनेश मेहता आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग लापता
Next: केक काटकर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.