
नैनीताल। नैनीताल में ठेकेदारों का प्रदर्शन जारी है। अब ठेकेदारों ने आगामी दिनों में विभागीय कार्य पूर्ण रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है। बीते कई दिनों से लोनिवि मुख्यालय में कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रॉयल्टी बढ़ाने का विरोध किया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदार रोज धरना दे रहे। मंगलवार को भी ठेकेदारों का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान ठेकेदारों ने यहां नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। कहा, सरकार व विभाग की ओर से ठेकेदारों की अनदेखी की जा रही है। संगठन अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा ने बताया ठेकेदारों की अनदेखी पर विभागीय कामकाज नहीं करने का निर्णय लिया है। जबकि धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

