Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ठंडी सड़क में फिर भूस्खलन शुरू
  • नैनीताल

ठंडी सड़क में फिर भूस्खलन शुरू

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित पहाड़ी पर एक बार फिर भूस्खलन शुरू हो गया है। शुक्रवार को मार्ग में यहां दिनभर बारिश के दौरान पत्थर गिरते रहे। इससे जहां राहगीरों के लिए आवाजाही चुनौती बनी हुई है, वहीं डीएसबी परिसर के छात्रावास के लिए भी खतरा बढ़ गया है। पिछले वर्ष अक्तूबर में आई आपदा के दौरान ठंडी सड़क की पहाड़ियों पर भूस्खलन शुरू हो गया था। इस बीच डीएसबी के एसआर हॉस्टल की पहाड़ी दरक गई थी। आनन-फानन में यहां रह रही छात्राओं को अन्यत्र शिफ्ट किया गया था। इसके बाद पहाड़ी का अस्थायी ट्रीटमेंट शुरू किया गया। इधर, एक बार फिर क्षेत्र में पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को शहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद पाषाण देवी मंदिर से लगी पहाड़ियों पर लगातार पत्थर गिरे। इससे अब केपी छात्रावास पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं पहाड़ी की ट्रीटमेंट को बनाई गई डीपीआर एक साल बीत जाने के बावजूद ठंडे बस्ते में है। हालांकि अस्थायी ट्रीटमेंट कर रहे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में काम को लेकर छह करोड़ पचास लाख की लागत की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। इस पर अब आईआईटी रुड़की की ओर से अध्ययन किया जा रहा है। अध्ययन के बाद पहाड़ी में भूस्खलन पर नियंत्रण को कार्य शुरू किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में जल्द बढ़ेंगे जमीन के सर्किल रेट
Next: एम्स ऋषिकेश में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं पर जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.