Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में जल्द बढ़ेंगे जमीन के सर्किल रेट
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में जल्द बढ़ेंगे जमीन के सर्किल रेट

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों में अब जमीन खरीदना और मुश्किल होगा। राजस्व विभाग की ओर से सर्किल रेट बढ़ाए जाने को लेकर कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही अलग-अलग जगहों पर भूमि के नए सर्किल रेट जारी किए जाएंगे। हालांकि जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग 70 फीसदी जमीनें पूर्व में ही बिक चुकी हैं। दरअसल नैनीताल में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रामगढ़, मुक्तेश्वर, सतोली, सतखोल, नथुवाखान समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों ने कॉटेज बनाए हैं। यही नहीं इन क्षेत्रों में विदेशी लोग भी बस रहे हैं।

ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में तेजी के साथ जमीनें बिकी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों में 70 प्रतिशत तक भूमि बिक चुकी है। शेष 30 प्रतिशत जमीन पर सर्किल रेट बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर एक समय अंतराल के बाद सभी स्थानों पर जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाते हैं। लेकिन कोविड के दौर में पिछले दो वर्षों से रेट नहीं बढ़ाए गए। ऐसे में अब जल्द ही नए सर्किल रेट जारी किए जाएंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि अब नैनीताल में जमीन खरीदना और महंगा होगा। हालांकि दरें कितनी बढ़ेंगी यह फिलहाल उजागर नहीं किया गया है।

अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग रेट तय होंगे
रजिस्ट्रार ममता धामी ने बताया कि जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क किनारे से लेकर गांव के अंदर तक भूमि के अलग-अलग सर्किल रेट निर्धारत हैं। पहाड़ में अब तक सबसे कम एक लाख रुपये, जबकि सबसे अधिक 9 लाख रुपये प्रति नाली की दर से जमीन बेची या खरीदी जा रही है। वित्तीय वर्ष अप्रैल 2020-21 में नैनीताल रजिस्ट्री कार्यालय को करीब 20 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। जबकि 2021-22 में 21 करोड़ राजस्व मिला है।

नैनीताल समेत आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। नए सर्किल रेट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। -धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वृहद रक्तदान शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान
Next: ठंडी सड़क में फिर भूस्खलन शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.