Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • थम नहीं रही जौनसार बावर में ओवर लोडिंग
  • देहरादून

थम नहीं रही जौनसार बावर में ओवर लोडिंग

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

विकासनगर। जौनसार बावर के मार्गों पर आये दिन होने वाले हादसों के बाद भी यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। क्षेत्र में छोटे वाहनों पर हो रही यात्रियों की ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। शासन-प्रशासन ओवर लोडिंग रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है।
जौनसार बावर की याताया व्यवस्था पूरी तरह से छोटे वाहनों और लोडरों पर टिकी हुई है। क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में प्राइवेट और सरकारी बसें न चलने के कारण यात्री इन वाहनों पर ओवरलोड होकर यात्रा करते हैं। ओवरलोडिंग का आलम यह है कि सवारी वाले वाहन में क्षमता से दुगनी सवारी और पांच सवारी की क्षमता वाले लोडरो में तो कई बार क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। जिसके कारण आये दिन बड़ी दुर्घटना होने से लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। ओवरलोडिंग के कारण पूर्व में भी कई बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी है। जिसमे सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन शासन प्रशासन के उचित यातायात व्यवस्था न किये जाने पर यह सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय निवासी चमन सिह, सरदार सिंह, भाव सिह, अमित, राजकुमार, आशीष, तरुण, आदि का कहना है कि कई वाहन चालक ज्यादा मुनाफे के लिए ओवरलोडिंग करते हैं। यहां तक कि लोडर वाहनों में माल भरा होने के बाद भी बड़ी संख्या में यात्रियों को बैठाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण मार्गों पर यातायात का कोई अन्य साधन न होने के कारण लोग जबरन भी वाहनों में बैठते हैं। कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मात्र कुछ दिन चालान काट अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर रहे हैं। एक वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय द्वारा भी लोडरों से कैरियर व पीछे बने जाल हटाने के आदेश आये हैं। लेकिन वाहन चालक उन आदेशों को भी ताक पर रख रहे हैं। इस संबंध में एआरटीओ एसके निरंजन का कहना है कि अभी तक चुनाव ड्यूटी में थे। चुनाव ड्यूटी निपट गयी है। अब ओवर लोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा बाइक सवार की मौत का राज
Next: लुधियाना से नेपालियों द्वारा लाखों के जेवरात की चोरी पर बनबसा में अलर्ट

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.