Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • थाइलैंड में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला आया सामने
  • अंतरराष्ट्रीय

थाइलैंड में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला आया सामने

RNS INDIA NEWS 06/12/2021
default featured image

बैंकॉक। थाइलैंड में स्पेन से लौटे एक अमेरिकी यात्री के ओमिक्रॉन वेरियंट से संक्रमित पाए जाने के साथ ही देश में सोमवार को इस घातक वेरिएंट का पहला मामला दर्ज हो गया।
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दुबई के रास्ते स्पेन से थाइलैंड पहुंचने वाले 35 वर्षीय यात्री ने जब अपने सफर की शुरुआत की थी, तब उनका कोविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया था, लेकिन थाइलैंड पहुंचने के बाद जब उनका दोबारा टेस्ट किया गया, तो नतीजा पॉजिटिव आया। आगे फिर जांच की गई, तो नए ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई।
मंत्रालय के मुताबिक, फिलहाल मरीज का बैंकॉक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे थे और सफर के दौरान उनसे दूसरों के संक्रमित होने की संभावना भी बहुत कम है क्योंकि उन्होंने अपनी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था।
थाइलैंड में सोमवार को कोरोना के 4,000 मामले दर्ज हुए हैं और 22 लोगों की जानें गई हैं। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 21.4 लाख और मौतें 20,966 तक पहुंच गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड ड्यूटी में तैनात सभी होमगार्ड्स जवानों को 6000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी: सीएम
Next: पाकिस्तानी महिला ने अटारी सीमा पर दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बॉर्डर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.