Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • ठगी के शिकार लोगों की धनराशि लौटाई
  • चम्पावत

ठगी के शिकार लोगों की धनराशि लौटाई

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए तीन लोगों के बैंक खातों में 78 हजार रुपए की धनराशि लौटाई है। पीड़ित लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया है। टनकपुर, बनबसा और चम्पावत निवासी तीन लोगों के खातों से जुलाई और अगस्त में ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने, एटीएम की जानकारी समेत अन्य प्रकार से झांसा देकर साइबर ठगों ने हजारों रुपए हड़प लिए थे। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने पुलिस में शिकायत कर जांच की मांग की थी। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर साइबर सेल ने बनबसा रेलवे ट्रैक मैन निवासी आशीष कुमार पुत्र नरसिंह पाल के खाते में 60 हजार, चम्पावत निवासी अभिषेक खड़ायत पुत्र शंकर सिंह के खाते में 16500 और टनकपुर निवासी नरेश मेहरा पुत्र गणेश सिंह मेहरा के खाते में उन्नीस सौ रुपए वापस दिलाए हैं। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि बगैर सोचे समझे और अज्ञात मैसेज के लिंक को ना खोलें। टीम में साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री, गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल बिहारी लाल, सद्दाम हुसैन और सपना ढेक शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पहुंचे चम्पावत
Next: 325 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.