Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
  • हरिद्वार

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  बैंड बाजे वालों के साथ मजदूरी पर गए एक युवा और एक किशोर की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले एक युवक तथा एक किशोर शनिवार रात बैंड बाजे वालों के साथ मजदूरी करने के लिए कोतवाली क्षेत्र के गांव लिब्बाहरेहडी गए थे। बैंड संचालक द्वारा उन्हें बारात में छतरी पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि बारात की तैयारी चल रही थी। बैंड बाजे वाले भी तैयारी कर रहे थे। हाईवे के किनारे दोनों छतरी पकड़े खड़े हुए थे। तभी रुड़की की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन इतना पता था कि वह मंगलौर के रहने वाले हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में दोनों के फोटो वायरल हुए तो कुछ ही देर में दोनों की शिनाख्त हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे उनके द्वारा दोनों को पहचान लिया गया। रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गये। मृतकों के नाम शाहवेज पुत्र वाजिद कुरैशी 22 वर्ष निवासी मोहल्ला किला तथा आसियान अहमद पुत्र रियासत अली निवासी मोहल्ला हल्का मजबता 15 वर्ष मंगलौर बताए गए हैं।
दोनों के घरों पर लोगों का तांता लगा हुआ है। पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन अपने अन्य साथियों के साथ मृतकों के परिजनों के पास पहुंचे तथा उन्हें दिलासा दिया। इसके साथ ही बसपा नेता उबैदुर रहमान उर्फ मोंटी तथा उनके अन्य साथियों ने भी मृतकों के परिवारों के पास पहुंचकर घटना पर शोक संवेदना प्रकट की। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित
Next: बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.