Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तेज रफ्तार एसयूवी ने सडक़ किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत
  • राष्ट्रीय

तेज रफ्तार एसयूवी ने सडक़ किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
default featured image

हैदराबाद (आरएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर कस्बे में रविवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी कार ने सडक़ किनारे बैठे मजदूरों को कुचल दिया, जिससे चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि करीमनगर-हैदराबाद राजमार्ग पर कमान चौरास्ता पर फुटपाथ पर इंतजार कर रहे मजदूरों को टक्कर मारकर एसयूवी सवार चार लोग कथित तौर पर फरार हो गए।
रविवार की सुबह जब वे काम के लिए इंतजार कर रहे थे, तब दिहाड़ी मजदूरों के साथ यह हादसा हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त टी. श्रीनिवास राव ने कहा कि तेज गति से चलाई जा रही कार सडक़ के किनारे से टकरा गई और फिर एक पोल से टकराने से पहले फुटपाथ पर श्रमिकों के समूह से टकरा गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन ने दम तोड़ दिया।
चश्मदीदों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि कार में सवार लोगों में से कोई भी घायल नहीं हुआ और वे सभी क्षतिग्रस्त वाहन को छोडक़र भाग गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन के मालिक की पहचान कर ली है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एसयूवी के खिलाफ तेज गति / खतरनाक ड्राइविंग के लिए आठ चालान लंबित थे। पिछले चार वर्षों में साइबराबाद, सिद्दीपेट और करीमनगर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों की सीमा के तहत ई-चालान जारी किए गए थे। इस बीच, पीडि़तों के परिजनों और विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कस्बे में धरना दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों में हडक़ंप
Next: स्कूल प्रबंधक के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.