Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टेंडर के ढाई माह बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं
  • देहरादून

टेंडर के ढाई माह बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 26/12/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के ग्राम शूनीर के मोटर मार्ग के लिए टेंडर हुए ढाई माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए ईई से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता मनीष त्रिपाठी ने ठेकेदार की अर्नेस्ट मनी जब्त करने के निर्देश दिए हैं। दारागाड-कथियान मोटर मार्ग पर निमगा से शूनीर गांव के लिए पांच किलोमीटर सड़क निर्माण के टेंडर दस अक्तूबर को हो गए थे। तब से ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने 21 दिसम्बर को बहुउद्देशीय शिविर त्यूणी में एसडीएम के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीएम ने एक सप्ताह में काम शुरू कराने के निर्देश दिए है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। निवर्तमान प्रधान सीता देवी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के ढाई माह बीतने के बाद भी विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आन्दोलन करेंगे। अधिशासी अभियंता मनीष त्रिपाठी ने सहायक अभियंता आदित्य नाथ ठाकुर को संबंधित ठेकेदार की अर्नेस्ट मनी जब्त करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन पर बात करने से टोका तो सिपाही को कुचलने का किया प्रयास
Next: राशिफल 27 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.