Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • टेलीमेडिसिन की सुविधा से होगा कोरोना संक्रमण का बचाव
  • रुद्रप्रयाग

टेलीमेडिसिन की सुविधा से होगा कोरोना संक्रमण का बचाव

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कोविड की दूसरी लहर के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल द्वारा केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत के साथ बैठक की गई। इस दौरान विधायक द्वारा टेलीमेडिसिन सेवा को लेकर व्यापक जानकारी दी गई। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने जिलाधिकारी को बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में टेलीमेडिसिन की सेवा शुरू की गई है। हेल्पेज इण्डिया के 11 सदस्यीय चिकित्सक दल के सहयोग से संचालित इस सेवा को शुरू किया गया है। साथ ही राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के माध्यम से भी उक्त सेवा सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक संचालित किया जाना प्रस्तावित है। टेली मेडिसिन सेवा का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के कोविड से ग्रसित मरीजों का उपचार किया जाना है। दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों से डॉक्टर फोन पर उपलब्ध होकर आवश्यक परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी एवं विधायक केदारनाथ की इस संयुक्त बैठक में केदारनाथ विधानसभा के साथ-साथ रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भी टेलीमेडिसिन सेवा कैसे शुरू की जाए, इसको लेकर चर्चा की गई। विधायक द्वारा बताया गया कि लक्ष्य 1 माह में कोविड से जनपद में मृत्यु दर को शून्य करना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि टेलीमेडिसिन सेवा सम्पूर्ण जनपद में संचालित करने में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही रणनीति तैयार करके दोनों विधानसभा क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवा का कार्य शुरू किया जाएगा।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बार्डर पर ड्यूटी दे रहे शिक्षक-पुलिस और कर्मचारियों को दी सुरक्षा सामग्री
Next: फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.