Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में दो केंद्रीय विद्यालय मिलने से खुशी
  • टिहरी

टिहरी में दो केंद्रीय विद्यालय मिलने से खुशी

RNS INDIA NEWS 07/12/2024
rns featured image new
नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी जिले के बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर विधानसभा के मदननेगी और नरेंद्रनगर शहर में नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से लोगों में खुशी है। लोगों का मानना है कि इन दोनों स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय खुलने से छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलने के साथ ही यहां पर पलायन भी रूकेगा। इसके लिए स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते दिवस 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति दे दी है। जिसमें उत्तराखंड के 4 केवि शामिल हैं। इनमें भी टिहरी जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। प्रतापनगर विधानसभा के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय के लिए सीपीडब्ल्यूडी ने 37.44 करोड़ की डीपीआर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजी है। जिससे उम्मीद है कि जल्द ही इसके टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं नरेंद्रनगर में भी केवि की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, निवर्तमान प्रमुख सुनीता देवी, जिपंस बलवंत रावत ने कहा कि मदननेगी टिहरी बांध के कारण प्रभावित है। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्याएं बनी हुई है। लेकिन केवि बनने से यहां पलायन रूकने के साथ ही क्षेत्र का विकास और नौनिहालों को सस्ते दामों पर बेहतर शिक्षा मिलेगी। इधर, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ऐतिहासिक नरेंद्रनगर शहर में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है। कहा कि यह नरेंद्रनगर के विकास के लिए अहम कड़ी साबित होगी। कहा कि निर्माण एजेंसी जल्द भवन निर्माण के टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराएगी।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिटकुल के अफसरों ने हर्रावाला में हाइटेंशन लाइन का किया निरीक्षण
Next: कोचिंग क्लास को जा रहे बच्चों को हाथी दिखने से मचा हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.