Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक हुई सम्पन्न
  • टिहरी

टिहरी जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक हुई सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 28/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि अकसर देखा जा रहा है कि अधिकारी बिना तैयारी के बैठकों में आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर समय से कार्यवाही नहीं हो रही है। सदन की अगली बैठकों में यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बिना तैयारी के आने वाले अधिकारियों को सदन से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। बैठक में पहले सत्र में विभिन्न समितियों की बैठक कर चर्चा की गई। विगत बैठक की कार्यवाही व परिपालन आख्या के बाद विभागवार परिचर्चा शुरू की गई। उरेडा विभाग की परिचर्चा के दौरान दर्जन भर से अधिक जिला पंचातय सदस्यों ने आरोप लगाया कि बीते साढ़े तीन सालों में उरेडा विभाग ने अभी तक जिला पंचायत क्षेत्रों में न तो सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं, नहीं मरम्मत की है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोष व्याप्त है। उरेडा के अधिकारियों को जबभी इस बारे में पुछा जाता है, तो उनका एक ही जबाब होता है कि टेंडर प्रक्रिया जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के नाम पर जारी धनराशि को लेकर स्पष्ट स्थिति न होने पर जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। ऊर्जा निगम की चर्चा पर जिला पंचातय रेखा असवाल ने ईई ऊर्जा निगम अर्जुन प्रताप के फोन न उठाने पर रोष जाहिर किया। उन्होंने अवगत कराया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ऊर्जा निगम के ईई लगातार लापरवाह बने हुये हैं। कई तोकों में विद्युतीकरण नहीं है। उनके लिए न तो प्रस्ताव बनाये जा रहे हैं, नहीं ही कार्यवाही की जा रही है। ऊर्जा निगम के ठेकेदार के अधीन काम करने वालो वर्करों का भुगतान में लापरवाही का आरोप पर भी ईई पर लगाते हुए कहा कि ईई के ध्यान न देने के कारण वर्कर लगातार परेशान हैं। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने ईई ऊर्जा निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय क्षेत्र समस्याओं को लेकर पूरी जानकारी के साथ बैठक में आयें। बंस्यूल के जिला पंचायत सदस्य जयवीर रावत ने सदन में केंद्र सरकार से पंचायतों के 15वें वित्त की धनराशि जारी करने की मांग की। थौलधार विकासखंड के सड़कों के निर्माण के शासनादेश जारी करने का भी अनुरोध किया। थौलधार कोसल के कस्तुरंबा गांधी बालिका विद्यालय में सोलर लाईट वाटर गीजर लगवाने की मांग की। आशा रावत ने सकलाना के कुंड में विद्युतीकरण की मांग की। जिपंस हितेश चौहान ने शिकायत कर कहा कि चंबा ब्लाक के दर्जनों गांव में बिजली की लाइनें पेड़ों के बीच से होकर गुजर रही हैं। जिससे खेतों में करंट दौड़ता है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, जिपंस रघुवीर सजवाण, एआरटीओ चक्रपाणि, डीपीओ शोयब हुसैन, ममता पंवार, ईई लोकेश श्रीवास्तव, डीईओ विनोद ढौंडियाल, ईई तेजपाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत यातायात पुलिस को मिला इंटरसेप्टर वाहन
Next: घनसाली लोनिवि दफ्तर में लोगों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.