Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी गढ़वाल में दस में से सात सीटों पर भाजपा का शानदार प्रदर्शन
  • टिहरी

टिहरी गढ़वाल में दस में से सात सीटों पर भाजपा का शानदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जनपद टिहरी गढ़वाल में 10 निकायों में से 7 निकायों के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट न आने पर निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जबकि तीन निकायों में अध्यक्ष पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है। भाजपा का यह प्रदर्शन 2018 के निकाय चुनावों से बेहतर रहा है। नगर पालिकाओं में देव प्रयाग में भाजपा की ममता देवी पहले ही निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुई। जबकि चंबा में भाजपा की शोभनी धनोला, नई टिहरी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत व मुनिकीरेती निर्दलीय निर्मला विजल्वाण ने अध्यक्ष पद कब्जाए हैं। नगर पंचायतों में कीर्तिनगर में बीजेपी के राकेश मोहन मैठाणी, घनसाली में भाजपा के आनंद सिंह विष्ट, चमियाला में भाजपा के गोविंद सिंह राणा, लम्बगांव में भाजपा के रोशन रांगड़, गजा में निर्दलीय कुंवर सिंह चौहान व तपोवन में भाजपा की वीनिता बिष्ट अध्यक्ष पदों पर काबिज होने में सफल रहे हैं। जबकि मुनिकीरेती व नई टिहरी जैसी बड़ी पालिकाओं में निर्दलियों के कब्जे से भाजपा को थोड़ा सकते में डालने का काम किया है। 2018 के निकाय चुनाव में भाजपा ने जनपद टिहरी गढ़वाल में दस निकायों में से चार पर ही कब्जा जमा पाया था। जबकि 4 पर निर्दलियों व 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। इस बार कांग्रेस के हाथ पूरी तरह से निकाय चुनाव में खाली रहे। भाजपा के शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि भाजपा ने बेहतर प्रत्याशियों को टिकट दिया। मुनिकीरेती व नई टिहरी जैसी पालिका में टिकट के चुनाव के बाद भी जीत नहीं मिली है। लेकिन यहां पर जनता ने भाजपा प्रत्याशियों का बेहतर साथ दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश की 52 बालिकाएं बनने जा रही ड्रोन दीदी
Next: अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अजय वर्मा बने पहले मेयर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.