Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम ने 63 शिकायतों का किया निस्तारण
  • टिहरी

डीएम ने 63 शिकायतों का किया निस्तारण

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। जनता मिलन कार्यक्रम में आम लोगों की शिकायतें सुनते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने 63 शिकायतों का निस्तारण किया। शिकायतों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण इस तरह से करें कि शिकायतें रिपीट न हों। जनपद की सभी शिकायतों के समर्थ पोर्टल पर आन लाइन किए जाने की भी डीएम ने जानकारी दी। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिरोला के ग्रामीणों ने पुरानी पेयजल लाइन के पाइप खराब होने के चलते लक्षमोली हाण्डिम की धार पेयजल योजना से जोड़ने के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। ग्राम नकोट तहसील कण्डीसौड़ के बेतालू ने राष्ट्रीय राजमार्ग 94 के निर्माण से हुए क्षतिग्रस्त पेड़ों के प्रतिकर भुगतान की मांग की गई। जिस पर एसएएलओ और एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करते हुए 7 दिवस के भीतर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिये। प्रधान ग्राम पंचायत पनियाला ने प्राथमिक विद्यालय की छत क्षतिग्रस्त होने के चलते खतरे की जद में बताया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को त्वरित कार्यवाही को कहा। जनता मिलन के दौरान पीएम आवास योजना में आवासीय मकान के लिए प्रार्थना पत्र, खेत में जाने का रास्ता खुलवाने, भूमि कब्जे प्राप्त करने, ढुंगीधार क्षेत्र में सीवर का रिसाव घरों के सामने बहने, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत टैंक निर्माण शिकायतें दर्ज हुई। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, मत्स्य अधिकारी गरीमा मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, डीएसओ अरूण वर्मा, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास धीरेन्द्र सिंह नेगी, जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 फरवरी
Next: अशोक पार्किंग को पालिका ने कब्जे में लिया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.