Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीर्थयात्रियों से मनमाना किराया वसूला तो होगी दंडात्मक कार्रवाई
  • देहरादून

तीर्थयात्रियों से मनमाना किराया वसूला तो होगी दंडात्मक कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने ऋषिकेश के ट्रेवल एजेंटों को यात्रियों के साथ सलीके से पेश आने और निर्धारित किराया लेने की हिदायत दी है। ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर ट्रेवल एजेंसी का पंजीकरण निरस्त करने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को तहसील में चारधाम यात्रा नोडल अधिकारी और ऋषिकेश एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शहर के ट्रेवल एजेंट मौजूद रहे। बैठक में चारधाम यात्रा में बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों से मनमाना किराया लेने और बसों की कमी को दूर करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने ट्रेवल एजेंटों से यात्रा व्यवस्था सुचारु बनाने में सहयोग मांगा। कहा कि तीर्थयात्रियों से मनमाना किराया लेने वाले तथाकथित एजेंटों की लिखित शिकायत करें। उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। हिदायत दी कि परिवहन विभाग की ओर से पंजीकृत ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मनमाना किराया वसूलने और बसों की बुकिंग के नाम पर गुमराह करने की शिकायत मिलने पर ट्रेवल एजेंसी का पंजीकरण निरस्त करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों ने प्रशासन से आईकार्ड जारी करने की मांग की। मौके पर रूपकुंड अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, ट्रेवल एजेंट रवि कुमार जैन, चैतन्य प्रसाद, पंकज शर्मा, राजेश तायल, हेमंत डंग, जयप्रकाश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योगा सीखने आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: कार सवार पांच लोगों पर मारपीट और नगदी लूटने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.