Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तीर्थयात्रियों से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई हो
  • ऊधम सिंह नगर

तीर्थयात्रियों से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई हो

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  गुरुद्वारा रीठा साहिब को जा रहे तीर्थ यात्रियों के साथ लोहाघाट रीठा साहिब मार्ग में हुई मारपीट की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भर्त्सना की गई है। बैठक में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नानकमत्ता साहिब के दो डायरेक्टरों ने भी भागीदारी की। शनिवार को सितारगंज के स्कॉलर वैली स्कूल की बस और दूसरे वाहनों से करीब 40 छात्र, शिक्षक गुरुद्वारा रीठा साहिब में दर्शनों के लिए जा रहे थे। आरोप था कि इस दौरान रीठा साहिब मार्ग में अराजक तत्वों ने बाइक सवार दो शिक्षकों की बाइक रोककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों शिक्षक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। स्कूल बस को भी अराजक तत्वों ने रोका। बच्चों को सुरक्षित करने के लिए बस चालक ने बस दौड़ाकर बच्चों की जान बचाई। आरोप था कि इस दौरान बस पर भी अराजक तत्वों की ओर से पथराव किया था। विद्यालय प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख ने बताया कि क्षेत्र में एक गैंग चला रहे व्यक्ति ने हमला किया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। इसको लेकर रविवार को गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में हुई सिख संगत की बैठक में घटना की निंदा करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी। संगत ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। संगत ने तय किया कि एक शिष्ठमंडल एसपी चम्पावत से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा। इस दौरान आत्मा सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, पलविंदर सिंह, निशान सिंह, लखविंदर सिंह, कमलजीत सिंह,दिलबाग सिंह, चरनजीत सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस पर घायलों की मदद न करने का आरोप, एसआई को घेरा
Next: बड़कोट में सरकार की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.