Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य: तीरथ
  • पौड़ी

मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य: तीरथ

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास कार्य किये जा रहे हैं, जो कि 2047 तक आने वाले भारत का स्वर्णिम युग होगा और एक बार पुनः सभी लोग भारत को सोने की चीड़िया के नाम से जानेंगे। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में ट्रेन पहाड़ चढ़ रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य त्रीवता से हो रहा है। परियोजना के कार्य पूर्ण होने के बाद उद्योग लगने से युवाओं के लिए रोजगार के साधान उपलब्ध होंगे, जिससे पलायन पर रोक लगने के साथ ही लोगों को इसकी पूरी सुविधा मिलेगी। रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बदरीनाथ मंदिर का कायाकल्प किया जा रहा है। इस दौरान रावत ने यूसीसी के तहत लिव इन रिलेशनशिप पंजीकरण को लेकर कहा कि लिव इन रिलेशनशिप को लेकर बातचीत का दौर चलेगा। कहा कि इसमें अच्छाई है तो बुराई भी है। कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएं थोड़ी अलग है, ऐसे में लिव इन रिलेशनशिप पर विचार किया जाना चाहिए। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के अवैध खनन के बयान पर पूर्व गढ़वाल सासंद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जहां गलत हो रहा है वहां जरूर कार्यवाही होनी चाहिए।  इस मौके पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डा. सुधीर जोशी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, भाजपा की मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय, खिर्सू ब्लॉक की प्रशासक भवानी गायत्री, संजय गुप्ता, जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, जगमोहन नेगी, पंडित भाष्करानंद अंथवाल, कुशलानाथ, प्रमिला भंडारी, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, पूजा गौतम, अंजना डोभाल, ललिता नेगी, शांति भट्ट, रेखा रावत, प्रकाश सती, नेत्र सिंह रावत, गणेश भट्ट सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई रिक्शा चालक-कुलियों के विवाद में 15 पर मुकदमा
Next: नंदादेवी राजजात यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली प्रशासन ने कमर कसी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.