Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिक्षिका ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
  • हरिद्वार

शिक्षिका ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

RNS INDIA NEWS 05/08/2020
default featured image

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर निवासी एक शिक्षिका ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। उधर महिला ने आत्महत्या करने से पहले शीशे में सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें महिला ने जीने की इच्छा खत्म होने की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक रानीपुर जे 264 शिवालिक नगर निवासी मनीषा शर्मा (49) पत्नी नवनीत शर्मा पेशे से सरकारी शिक्षिका थीं। मनीषा जूनियर हाई स्कूल अहमदपुर ग्रंट ब्लॉक बहादराबाद में तैनात थीं। आत्महत्या की घटना बीते मंगलवार शाम की है, जब महिला ने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का पता तब चला जब महिला का पति नवनीत शर्मा रात को सिडकुल की फैक्ट्री से काम कर वापस लौटे देखा कि पत्नी फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गैस प्लांट चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने घर में तलाशी ली तो महिला ने ड्रेसिंग टेबल के शीशे में लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा हुआ था। महिला ने लिखा था कि उसकी जीने की इच्छा खत्म हो चुकी है। उसकी मौत के पीछे कोई भी जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने बुधवार को महिला शिक्षिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने महिला के गोविंदपुरी हरिद्वार स्थित मायके को भी सूचना दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला चौकी प्रभारी को कोरोना , एहतियात के तौर पर चौकी सील
Next: एसएसपी समेत 100 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.