Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • टैक्सी चालकों ने सड़क के गड्ढ़ों को भरा, विभाग को दिखाया आईना
  • चमोली

टैक्सी चालकों ने सड़क के गड्ढ़ों को भरा, विभाग को दिखाया आईना

RNS INDIA NEWS 13/02/2026
default featured image

चमोली(आरएनएस)।  सड़क की बदहाल स्थिति को जब पीएमजीएसवाई ठीक नहीं कर पाया तो टैक्सी चालकों ने खुद ही सड़क के गड्ढ़े भरे। चालकों ने सीमेंट और कंक्रीट भर कर सड़क को आवाजाही योग्य बनाया। बीते वर्ष अगस्त-सितंबर की भारी बारिश व आपदा से हिमनी-बलाण सड़क में एक माह से अधिक यातायात बाधित रहा। विभाग की नियमित देखरेख नहीं होने से कालीताल से ऊपर इस सड़क का करीब 70 मीटर हिस्सा आवाजाही के लिए खतरनाक बना हुआ है। टैक्सी चालकों ने बताया कि कई बार इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई। लेकिन विभाग ने गड्ढ़ों को नहीं भरा। जिस कारण सड़क में बड़े गड्ढ होने से खतरा बना है। बलाण के गाेविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को वाहन चालक व वाहन स्वामी लक्ष्मण सिंह, देव सिंह, भुवन सिंह, लखपत सिंह, अर्जुन सिंह आदि कई ने चार कट्टे सीमेंट व कंक्रीट से सड़क के गड्ढ़ों को भरा गया। यहीं नहीं सड़क में पड़े पत्थर व वोल्डरों को भी हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कालीताल से उपर दो किमी सड़क की स्थति खतरनाक बनी हुई है। कई बार विभाग को बताने के बाद भी इस सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। वहीं इस बारे में पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि पूर्व में सड़क का मलबा हटाया गया था। शीघ्र मशीन भेजकर सड़क ठीक किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
Next: भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

Related Post

default featured image
  • चमोली

इस माह होने वाले बड़े आयोजनों को लेकर एसपी ने ली अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • चमोली

मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद बदरीनाथ प्राधिकरण संभालेगा जिम्मा: डीएम

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0
default featured image
  • चमोली

सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.