Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टौंस नदी में गिरा लोडर, एक की मौत
  • देहरादून

टौंस नदी में गिरा लोडर, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new

देहरादून 17 फरवरी (आरएनएस)। कालसी-मीनस मोटर मार्ग पर लालढांग के समीप एक लोडर वाहन (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर सडक़ से करीब 50 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, कालसी मिनस मोटर मार्ग पर कालसी से करीब 6 किलोमीटर आगे लालढांग के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ से करीब 50 मीटर नीचे टोंस नदी में गिर गया। जिसमें चालक योगेश को चोट आ गई और वाहन में चालक के मामा रमेश चंद्र की गंभीर चोट से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रेस्क्यू किया। रमेश चंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, चालक योगेश को अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। कालसी थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि लोडर हिमाचल से विकासनगर आ रहा था। जो कालसी से 6 किलोमीटर आगे लालढ़ां के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे टोंस नदी में गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया, उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाल किले से तलवार लहराने वाला मोस्ट वॉन्टेड मनिंदर सिंह गिरफ्तार
Next: जल रिसाव के कारण तपोवन टनल में फिर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.