Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टप्पेबाज की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा
  • देहरादून

टप्पेबाज की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा

RNS INDIA NEWS 06/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। एक निजी अस्पताल के कर्मचारी से टप्पेबाज ने आठ हजार रुपये छीन लिए। कर्मचारी और उसके साथियों ने टप्पेबाज का पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय दोनों पक्षों में समझौता करवाकर टप्पेबाज को रिहा कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को विकासनगर हरबर्टपुर हाईवे स्थित एक संस्था के अस्पताल के कर्मचारी को उसका मानदेय मिला था। मानदेय मिलने के बाद कर्मचारी अस्पताल से निकलकर अपने घर जा रहा था। तभी अस्पताल परिसर के पास एक टप्पेबाज घात लगाकर बैठा था। टप्पेबाज ने कर्मचारी को पकड़ा और उसकी कमीज की जेब में रखे आठ हजार रुपये छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। कर्मचारी और उसके साथियों ने आरोपी का पीछा कर कुछ दूरी पर उसे घेर कर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उससे रुपये वापस लिए। तभी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पुलिस चौकी लाया गया। देर शाम को पीड़ित पक्ष को बुलाया। वहीं, बताया जा रहा है कि कर्मचारी से आरोपी के खिलाफ तहरीर लेने के बजाय पुलिस ने समझौता पत्र ले लिया। पुलिस ने उसके बाद टप्पेबाज को छोड़ दिया। इस मामले में चौकी प्रभारी पंकज तिवारी का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। कहा कि पीड़ित आरोपी को पहले से जानता है। इसलिए मुकदमा नहीं करना चाहता। वहीं इस मामले में सीओ नीरज सेमवाल कहना है कि अपराधी चाहे छोटा हो या बड़ा हो। चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ यदि कोई तहरीर नहीं देता तो पुलिस को ऐसे मामलों मे खुद संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी का गला रेतने वाले सिपाही पति को भेजा जेल
Next: दुराचार के आरोप में युवक पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.