Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तांत्रिक व उसके साथियों ने इलाज के नाम पर की हजारों की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

तांत्रिक व उसके साथियों ने इलाज के नाम पर की हजारों की ठगी

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। एक व्यक्ति ने तांत्रिक और उसके साथियों पर ऊपरी इलाज के नाम पर हजारों की ठगी करने और 50 हजार की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना आईटीआई के ग्राम धीमरखेड़ा निवासी नजर हुसैन पुत्र नवी हुसैन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एक तांत्रिक से संपर्क किया था। इस पर तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उससे उसका और बहन का पैन कार्ड और फोन नंबर के साथ ही 500 रुपये मांगे। तांत्रिक ने इलाज करने के नाम पर 3500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 04 नवंबर 2023 को 2500 रुपये, इसके बाद 500 रुपये और भेज दिए। इसके बाद तांत्रिक ने इलाज के लिए बकरे की भेंट देने के नाम पर 20 हजार मांगे। इस बार उसने तांत्रिक को पैसे नहीं भेजे। जब उसने फोन पर भेजी डिटेल डिलीट करने की बात की, तो तांत्रिक ने गाली गलौच करते हुए घर से उठवा लेने की धमकी दी। इसके बाद उसके पास अलग-अलग नंबरों से व्हाटसएप काल कर धमकी दी जाने लगी। कहा कि इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद को एसआई सतीश रावत उत्तराखंड पुलिस देहरादून का बताते हुए 50 हजार रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एक अन्य व्यक्ति जो कि खुद को धीरज कुमार सक्सेना उत्तराखंड पुलिस बताया। वह भी सतीश रावत को सहयोग कर रहा था और फोन पर धमका रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक और उसके साथी सतीश रावत व धीरज कुमार सक्सेना व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आग से सैकडों पेड़ और गोशाला जलकर राख
Next: राशिफल 19 जून

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.