Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • टनकपुर में रेलवे के खिलाफ निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन
  • चम्पावत

टनकपुर में रेलवे के खिलाफ निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

चम्पावत। रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी करने के बाद लोगों में आक्रोश है। संयुक्त संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन से नगरपालिका होकर तहसील तक जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि अगर रेलवे की ओर से कार्यवाही की गई तो वे लोग आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होंगे।
वार्ड तीन सभासद रईस अहमद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन से लेकर तहसील तक जुलूस निकाला। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा और एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि लगभग 50 वर्षों से यहां की जनता रेलवे स्टेशन के पास रह रही है। लेकिन बार-बार रेलवे अपनी भूमि बताकर यहां के लोगों का उत्पीड़न करता है। बताया कि तीन फरवरी को जारी नोटिस में न किसी रेलवे के अधिकारी के हस्ताक्षर हैं और न ही कागज में रेलवे की मुहर लगी हुई है। कहा कि ये नोटिस पूर्ण रुप से असंवैधानिक व फर्जी है। समिति के लोगों ने कहा कि बीते वर्ष तहसील में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि विवादित भूमि में रेलवे, राजस्व और नगरपालिका तीनों की ज्वाइंट सर्वे के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने एसडीएम से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यहां राजेंद्र रजवार, दिलदार अली, सुनील शुक्ला, गौरव गुप्ता, रविंद्र प्रसाद, वकील अहमद, जमीर अहमद, सुनील वाल्मीकि, नन्हे, रईस खान, तुलसी कुंवर, अमजद हुसैन, अशोक पाल, मेघनाथ कश्यप, शमशुल हसन, अतीक अहमद आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट मामले में दस पर केस दर्ज
Next: कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.