Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • टनकपुर में करीब एक दर्जन से अधिक मवेशियों के मृत मिलने से हडक़ंप मचा
  • चम्पावत

टनकपुर में करीब एक दर्जन से अधिक मवेशियों के मृत मिलने से हडक़ंप मचा

RNS INDIA NEWS 30/01/2021
rns featured image new

चम्पावत। टनकपुर में शनिवार को करीब एक दर्जन से अधिक मवेशियों के मृत मिलने से अचानक हडक़ंप मच गया है। मृत मिले मवेशियों के सैंपल लेकर पशुपालन विभाग ने जांच के लिए बरेली लैब भेज दिए हैं। मृत मिले मवेशियों में गाय और बैल शामिल हैं। जानवरों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यहां दस दिनों के भीतर करीब 15 मवेशी मृत मिल चुके हैं। शनिवार को एनएच हाईवे से लगे चंद फॉर्म बगीचे में एक दर्जन से अधिक मवेशी मृत मिले। परिसर में रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान पूनम चंद को दी। ग्राम प्रधान ने एसडीएम को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद एसआई मोहन भट्ट के नेतृत्व में पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह सभी मवेशी अलग-अलग दूरी पर मरे मिले। पशुपालन विभाग ने मृत मवेशियों के सैंपल लेकर बरेली लैब जांच को भेज दिए हैं। बनबास के पशु चिकित्सक डॉ. केएस रंजन ने बताया कि मौत की वजह इतनी जल्दी स्पष्ट नहीं हो पाएगी। हो सकता है कि जहरीली घास खाने के कारण मवेशियों की मौत हुई हो। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही संदिग्ध मौत का पता चल सकेगा। साथ ही अभी मृत मवेशियों के वारिसों का भी पता नहीं चल सका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में आग लगने से शादी का सारा सामान जलकर राख
Next: शाहपुर स्थित एसबीआई बैंक में चोरी का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.