Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तमंचे की गोली से बाल-बाल बचा व्यक्ति
  • हरिद्वार

तमंचे की गोली से बाल-बाल बचा व्यक्ति

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

रुड़की। रुपये के लेन-देन की रंजिश में कुछ लोगों ने ज्वालापुर के व्यक्ति को लक्सर में घेर लिया और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। तमंचा मिस होने से उसकी जान बच कई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वे भाग गए। पीड़ित ने तीन को नामजद करते हुए लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
ज्वालापुर की पीएचडीसी कालोनी निवासी अजय राज चौधरी पुत्र सुरेश चंद ने हरिद्वार पुरकाजी हाईवे पर लक्सर की आबादी से थोड़ा आगे जमीन खरीदकर प्लॉटिंग कर रखी है। कुछ रकम के लेन-देन को लेकर उनका अपनी ही कालोनी के एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। शुक्रवार 10 जून को वे अपनी प्लॉटिंग वाली जमीन पर बने अपने ऑफिस में आए थे। आरोप है कि तभी उनकी कालोनी में रहने वाला व्यक्ति चार अन्य लोगों को साथ लेकर वहां आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। अजय राज ने विरोध किया तो उसने जेब से तमंचा निकाल लिया और उस पर फायर कर दिया। पर, गनीमत रही की तमंचा जाम होने से फायर मिस हो गया। इसी दौरान शोरगुल की आवाज सुनकर कालोनी में रह रहे कई लोग वहां आ गए। उन्हें देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद अजय राज ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।
कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर ज्वालापुर पीएचडीसी कालोनी निवासी रामपाल शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा, लक्सर के गांव दाबकी खुर्द के धर्मपाल पुत्र करताराम व आजाद पुत्र सुखपाल के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में मंडी निरीक्षक समेत दो घायल
Next: जेब काटने के इरादे से घूम रही आठ महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.