Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
rns featured image new

-पुलिस ने तालाब से तीनों बच्चियों का शव किया बरामद
– मृतको में दो सगी बहने भी शामिल
– वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोनौरा गांव में पसरा मातम

बस्ती (आरएनएस)। जिले में तीन मासूम बच्चियों की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोनौरा गांव के तिरकोहिया पोखरे की है। गर्मी के चलते तीनों तालाब में नहाने गई थीं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चियों की पहचान खुशी (13) उसकी छोटी बहन चंदा (12) पुत्री महेन्द्र व पारा (12) पुत्री धीरज के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी, एसएचओ दिनेश चन्द्र चौधरी मय फोर्स पर पहुंच गए और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की कर दी।

तीन बच्चियों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोनौरा गांव में हुई घटना में यहां रहने वाले तीन बच्चियां गांव के किनारे बाग में आम बीनने के लिए कह कर अपरान्ह करीब तीन बजे घर से निकली थीं। इसी बगीचे के बगल स्थित तालाब में तीनों नहाने चली गईं और गहरे पानी में जाने से डूब गई। जब तक गांव वाले रेस्कयू कर इन बच्चियों को बचाने का प्रयास करते तीनों की गहरे पानी में डुबकर मौत हो गई। इस घटना से समूचे गांव में मातम छा गया है। बच्चियों को पानी से निकल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस बच्चों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस मामले पर सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सोनौरा के पास स्थित बाग के निकट बुधवार को दोपहर में करीब तीन बजे गांव के तालाब में तीनों बच्चियां नहाने गई थीं। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वाल्टरगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस में चरम पर परिवारवाद, नेता महसूस कर रहे घुटन : सीएम सैनी
Next: अन्नू कपूर की हमारे बारह को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज को दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.