Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ताजमहल में नमाज पढ़ रहे शख्स के वायरल वीडियो की जांच करेगी एएसआई
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

ताजमहल में नमाज पढ़ रहे शख्स के वायरल वीडियो की जांच करेगी एएसआई

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
default featured image

आगरा (आरएनएस)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने एक वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने का फैसला किया है, क्योंकि इस वीडियो में कथित तौर पर ताजमहल परिसर के अंदर उद्यान क्षेत्र में एक व्यक्ति को एक महिला के साथ ‘नमाज’ पढ़ते हुए दिखाया गया है। एएसआई के आगरा सर्कल के अधीक्षण पुरातत्वविद राज कुमार पटेल ने कहा, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति उस इलाके में नमाज अदा करता दिख रहा है, जिसे ताजमहल का परिसर कहा जाता है। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता के बारे में कोई निश्चितता नहीं है, क्योंकि ताजमहल में हमारे किसी भी कर्मचारी ने ऐसा होते हुए नहीं देखा। मैं रविवार को ताजमहल परिसर में भी मौजूद था लेकिन ऐसी कोई घटना मेरे सामने नहीं आई।
एएसआई अधिकारी ने आगे कहा, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं क्योंकि ताज परिसर में ‘नमाज’ अदा करने पर प्रतिबंध है और यह केवल शुक्रवार को ताजमहल परिसर के भीतर मस्जिद परिसर में अदा की जाती है।
उन्होंने कहा कि स्मारक पर सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है, खासकर ऐसे दिनों में जब ताजमहल परिसर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आगंतुकों की उपस्थिति नियमित से कहीं अधिक होती है। दक्षिणपंथी हिंदू कार्यकर्ता ऐसी घटनाओं का विरोध करते रहे हैं, क्योंकि उनका दावा है कि ताजमहल मूल रूप से एक शिव मंदिर था, जिसे तेजो महालया कहा जाता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनाली फोगाट हत्याकांड में सीबीआई ने दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
Next: अब नेता, न्यायाधीश और सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन लेनी होगी विदेशी आतिथ्य की अनुमति

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.