Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तहसीलदार ने छह प्रगणकों को जारी किया नोटिस
  • टिहरी

तहसीलदार ने छह प्रगणकों को जारी किया नोटिस

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जनगणना के तहत इन दिनों चल रहे भवन गणना (एचएलबी) कार्यों में धीमी प्रगति और लेटलतीफी पर धनोल्टी तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। धनोल्टी के तहसीलदार मो. शादाब ने निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरा न करने पर छह प्रगणकों का स्पष्टीकरण तलब किया है। संबंधित प्रगणकों को दो दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार शादाब ने बताया कि भवन गणना कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सभी सुपरवाइजर और प्रगणकों की बैठक कर उन्हें तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम के तहत 17 मई तक सभी एचएलबी कार्य पूरे किए जाने थे लेकिन समीक्षा में पाया गया कि निर्धारित तिथि तक धनोल्टी तहसील क्षेत्र में महज करीब 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रगणकों से जवाब मांगा गया है। बताया कि गोरण क्षेत्र के प्रगणक यशवत सिंह, स्यालीस के अमित अरोड़ा, दाबली के महावीर सिंह, फिडोगी की हेमा पेटवाल, भैम की आशा असवाल और नौघर के खजान सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को दो दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को भी इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिल्ला गैंग पर कनखल पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार
Next: मोहान क्षेत्र में बाघ रेस्क्यू के बाद वन विभाग अलर्ट, तीन टीमें कर रहीं निगरानी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.