Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तहसील में एमडीडीए के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन
  • देहरादून

तहसील में एमडीडीए के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्यशैली को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एमडीडीए के अधिकारियों पर नक्शे के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हु्ए डोईवाला तहसील में प्रदर्शन किया और सीएम से एमडीडीए की मनमानी पर रोक लगाने तथा मनमानी करने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।
पूर्व सैनिक संगठन, किसान और ग्रामीण डोईवाला तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम अर्पणा ढौंढियाल के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। राज्य सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने कहा कि एमडीडीए की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की कार्रवाई पारदर्शी नहीं है और कई मामलों में बिना उचित जांच के ही नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर बना रहे।

मंच के महासचिव दरपान बोरा ने कहा कि पहले एमडीडीए के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की संपत्तियों व नक्शों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही आम लोगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तहसील स्तर पर सुनवाई नहीं हुई, तो मामला जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि एमडीडीए आम लोगों के घरों के नक्शे बनवाने में लापरवाही दिखा रहा है और उत्पीड़न कर रहा है। कई लोगों को बिना किसी ठोस आधार और दस्तावेजी जांच के नोटिस भेजे गए हैं, जो एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मौके पर ग्राम प्रधान नांगल बुलंदावला अंजू देवी, सिमलास ग्राम प्रधान सुषमा बोरा, मारखम ग्रांट प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, माजरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह, प्रेम पांचाल, प्रताप सिंह बिष्ट नेगी, पीसी बहुगुणा, सुरेश पुंडीर आदि उपस्थित रहे I

जनता का उत्पीड़न नहीं होने देंगे: गैरोला
एमडीडीए के खिलाफ उठते विरोध के स्वर अब सड़कों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहुंच गए हैं। एमडीडीए के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला को मिली। जिसके बाद उन्हेंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एमडीडीए से जुड़ी शिकायतों को लेकर उनकी उच्च अधिकारियों से वार्तालाप हुई है।जनता को किसी भी हाल में अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा और यदि कहीं अधिकारियों की लापरवाही या तानाशाही सामने आती है तो उस पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनहित में होने चाहिए। इसमें जनता का उत्पीड़न कतई नहीं होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगलों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन
Next: जीआईसी द्वाराहाट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.