Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • तहसील में रिकॉर्ड रूम की अलमारी तोड़ रजिस्टर चोरी
  • नैनीताल

तहसील में रिकॉर्ड रूम की अलमारी तोड़ रजिस्टर चोरी

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल के तहसील परिसर में चोरी की वारदात हुई है। यहां चोरों ने रिकॉर्ड रूम में घुसकर आर-6 रजिस्टर चुरा लिया। इस रजिस्टर में जमीनों के दाखिल खारिज एवं राजस्व अभिलेखों में होने वाले बदलाव की जानकारी दर्ज की जाती है। इस चोरी पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। लगता है कि चोरों को आर-6 रजिस्टर रखने की जगह का पहले से पता था, क्योंकि बाकी दस्तवेजों को उन्होंने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। तल्लीताल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तहसील के चौकीदार महेश चंद्र ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि बुधवार रात उसे तहसील परिसर के भीतर कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब उसने रिकॉर्ड रूम के पास जाकर खिड़की से भीतर देखा तो उसे कमरे के अंदर कोई घूमता दिखा। इसके बाद उसने तहसील के अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। कर्मचारियों के पहुंचने पर दरवाजा खोलकर देखा तो रिकॉर्ड रूम की अलमारी खुली हुई थी। साथ ही कार्यालय के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से तहसील का आर-6 रजिस्टर गायब है। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि रात को ही मौका मुआयना करने के बाद थाने में तहरीर दी गई है। रजिस्टर में म्युटेशन और राजस्व के अभिलेखों में हुए बदलाव दर्ज किए जाते हैं। यह रिकॉर्ड का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानांतरण अधिनियम को खत्म न करने की मांग
Next: मतगणना के चलते चम्पावत शहर में छोटे और भार वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.