Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टी-20 वर्ल्ड कप से पहले होंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच!
  • खेल
  • राष्ट्रीय

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले होंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच!

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

बीसीसीआई ने दिया संकेत

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन टी20 वर्ल्ड कप से पहले हो सकता है। जानकारी के अनुसार लीग के बाकी मैच सितंबर में कराए जा सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2021 में खिलाडिय़ों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद लीग को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया गया है।
दरअसल इस साल सितंबर-अक्टूबर में ही भारत में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। उस समय सभी विदेशी टीमें भारत में ही होंगी। अगर सितंबर में बीसीसीआई को विंडो मिल जाता है तो आईपीएल का आयोजन संभव है।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर सितंबर में भारत में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में रहती है तो लीग का आयोजन हो सकता है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि क्यों नहीं? यदि विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं और कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है, तो हम निश्चित रूप से टी20 वर्ल्ड कप से पहले विंडो देख सकते हैं। यह वास्तव में विश्व कप से पहले अच्छी तैयारी का मौका हो सकता है।
बता दें कि भारत में पिछले चार दिनों प्रतिदिन कोरोना वायरस के चार लाख से ऊपर मामले आ रहे हैं। फिलहाल भारत में कोरोना की स्थिति बेकाबू है। इसी बीच यह भी खबर है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह साउथम्पटन में 18 जून से खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए इंग्लैंड जा सकते हैं। इस दौरान दोनों इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए 31 मैचों को ब्रिटेन में आयोजित करने की संभावना के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड की नीतिगत फैसलों के बारे में भी बातचीत कर सकते हैं।
इसके अलावा मिडलसेक्स, सरे, वारविकशर और लंकाशर काउंटी टीमों ने आईपीएल के बचे हुए मैचों की मेजबाजी में रुचि व्यक्त की है। इसके साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी आईपीएल को उनके देश में करने वकालत की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ी, मेट्रो का संचालन भी बंद
Next: मालदीव के बार में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और माइकल स्लेटर के बीच हाथापाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.