Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्याल्दे तहसील दिवस में आई 35 शिकायतें
  • अल्मोड़ा

स्याल्दे तहसील दिवस में आई 35 शिकायतें

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जन समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण समाधान के क्रम में आज जनपद अल्मोड़ा के सुदूरवर्ती तहसील स्याल्दे के राजकीय इण्टर कालेज सराईखेत में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की लगभग 35 शिकायतें फरियादियों द्वारा दर्ज करायी गयी। सभी शिकायतों को अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के सम्मुख रखते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित क्षेत्र में जो भी विकास कार्य किये जा रहे है उनके स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवश्य रूप से सूचित किया जाय। इस तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें पेयजल, समाज कल्याण, सड़क, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व आदि विभागों की रही। अधिकांश शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित विभागों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा 11 परिवार रजिस्ट्रर, 11 पेंशन पत्र, 12 राशनकार्ड, कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान योजना से सम्बन्धित 27 आवेदन का निस्तारण, पूर्ति विभाग द्वारा 07 समस्याओं का निस्तारण, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 05 बीपीएल, 10 ई0सी0सी0 प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। पी0एम0जी0एस0वाई0 द्वारा 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगों को बीज का वितरण व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास विभाग द्वारा 01 मातृ वन्दना फार्म व 01 नन्दा गौरा फार्म प्राप्त हुए। पशुपालन विभाग द्वारा 37 पशुपालकों को दवा वितरित किया गया एवं 25 लोगों को आधार कार्ड बनाये गये।
इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख स्याल्दे करिश्मा टम्टा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य दर्शन राम आर्य, समाजिक कार्यकर्ता सुनील टम्टा, उप जिलाधिकारी सल्ट गौरव पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरा मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Next: धारी देवी में चढ़ावे की घंटियां नीलाम किए जाने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.