Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वयंसेवियों ने लोगों को जागरूक करने की शपथ ली
  • देहरादून

स्वयंसेवियों ने लोगों को जागरूक करने की शपथ ली

RNS INDIA NEWS 27/03/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि परिसर ऋषिकेश का सात दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पौधरोपण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ भी ली गई। गुरुवार को भरत मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के अंतिम दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवियों ने गढ़वाली लोकगीत-नृत्य प्रस्तुत किये। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मैन्दोला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर की आख्या पेश की। मुख्य अतिथि भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्राचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि स्वयंसेवकों ने सात दिन, समर्पण, सहयोग और संकल्प के साथ समाज में जागृति लाने क प्रयास किया है। पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवकों के कंधों पर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का भी दायित्व है। इस दौरान कैंप में कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. सुनील थपलियाल, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, एससी बहुगुणा, कमलेश सकलानी, प्रो. अनीता तोमर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता-त्यूणी हाईवे से बोल्डर, मलबा हटाने का काम शुरू
Next: जल पुलिस की तत्परता से बची भाई-बहन की जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.